अबनाः अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक ने इस एजेन्सी के साथ ईरान की सहकारिता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यूकिया अमानों ने रविवार की रात तेहरान में अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान की ओर से एजेन्सी के साथ सहकारिता करने और वचनों के प्रति कटिबद्ध रहने के कारण मैं आभारी भी हूं और प्रसन्न भी।
उन्होंने कहा कि परस्पर सहकारिता अधिक आगे बढ़ाने के लिए मैंने ईरानी पक्ष को कुछ प्रस्ताव दिये हैं। अमानो ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि निकट भविष्य में इन प्रस्तावों को व्यवहारिक बनाया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक ने कहा कि आईएईए, ईरान के साथ सहकारिता जारी रखने के लिए तैयार है।
ग़ौरतलब है कि तेहरान और एजेन्सी के बीच सहकारिता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आईएसईए के महानिदेशक यूकियो अमानो, शनिवार की रात तेहरान पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति, विदेशमंत्री तथा परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख से अलग-अलग भेंटवार्ताएं कीं।
18 अगस्त 2014 - 20:24
समाचार कोड: 632048
अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक ने इस एजेन्सी के साथ ईरान की सहकारिता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।